{"_id":"6172f97df1cb303b673ed7a7","slug":"vidhayk-nidhi-unnao-news-knp6597821130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने हो चुके कामों के प्रस्ताव भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने हो चुके कामों के प्रस्ताव भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधायक निधि खर्च करने में तेजी दिखाई जा रही है। कुछ विधायकों ने जल्दबाजी में हो चुके कार्योें के प्रस्ताव भेज दिए हैं। इसी बीच परियोजना निदेशक ने आए प्रस्तावों के कार्य से पहले के फोटो मांग लिए तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन माननीयों की ओर से संशोधित प्रस्ताव भेजा गया।
शासन की ओर से विधायकों को क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर साल दो किस्तों में तीन करोड़ रुपये की निधि दी जाती है। चुनावी साल होने के कारण विधायकों में निधि से विकास कार्यों की गंगा बहाने की तेजी दिख रही है। इसी कारण क्षेत्र में संपर्क मार्ग, सोलर लाइट, हैंडपंप मरम्मत, बरातघर, गेट निर्माण के प्रस्ताव देने की जल्दी मची हुई है। हालांकि इस जल्दबाजी में कई माननीयों ने उन कार्यों को भी प्रस्तावों में शामिल कर दिया जो पूर्व में हो चुके हैं। उधर, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक यशवंत सिंह ने नया प्रयोग करते हुए प्रस्ताव में दिए गए कार्यों के कराए जाने से पहले की फोटो लेने की व्यवस्था शुरू की तो हड़कंप मच गया। इससे प्रतिनिधियों ने आनन-फानन इसे अपनी ‘भूल’ बताई और सुधार करते हुए नये विकास कार्यों का संशोधित प्रस्ताव भेज दिए।