फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of young man doing obscene acts with teenager goes viral

Unnao News: किशोरी से अश्लील हरकतें करते युवक का वीडियो वायरल

Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Video of young man doing obscene acts with teenager goes viral
उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा में एक मुस्लिम युवक ने किशोरी से अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदू संगठन के विरोध के बाद पुलिस आरोपी के बेटे को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा निवासी एक युवक मकान में ही चक्की और फर्नीचर की दुकान खोले है। शुक्रवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह घर के पास निर्माणाधीन मकान में एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वीडियो सामने आते ही हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री विमल द्विवेदी व संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। दो वर्ग के बीच का मामला होने से पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के घर पहुंची, उसके परिवार की महिलाएं आगे आ गईं। उन्होंने पुलिस का रास्ता रोक दिया। कोतवाली से और फोर्स पहुंचने पर पुलिस घर में पहुंची लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसपर उसके बेटे को पूछताछ और जानकारी करने के लिए कोतवाली लेकर गई है। पुलिस पीड़िता के घर का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। किशोरी का पता लगाया जा रहा है। साथ ही युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed