फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video conferencing produced in uncle's six cases

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की छह मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई पेशी

Thu, 23 Jan 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Video conferencing produced in uncle's six cases
उन्नाव। कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की बुधवार को विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन छह मुकदमों में तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेेंसिंग से सुनवाई पेशी हुई। एसीजेएम षष्ठ के न्यायालय में चल रहे प्राण घातक हमले के मुकदमे में आरोपी व विवेचक के तिहाड़ जेल से न आने से इस मामले की सुनवाई की तिथि 27 जनवरी तय की गई है। अन्य सभी मामलों की सुनवाई अब 3 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के छह मुकदमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एडीजे षष्ठ अहसान उल्ला खां के न्यायालय में विचाराधीन विधायक पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए प्राण घातक हमले के मुकदमे में विवेचक के न आने से सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की गई है। सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे न्यायिक अभिलेखों में सफेदा (व्हाइटनर) लगाने के प्रकरण मामले में गवाहों के न आने से गवाही पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में विचाराधीन पीड़िता के उम्र संबंधी फर्जी प्रपत्र देने के मामले में अधिवक्ता ने पीड़िता की बीमारी के कागज दाखिल करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इसी न्यायालय में सीबीआई के गवाह की मौत के बाद उसे जहर देकर मारने की झूठी सूचना देकर पुलिस को कब्र खुदवाने के मामले में अधिवक्ता ने अपना स्वास्थ्य ठीक न होने का प्रार्थनापत्र दिया। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीना जमील के न्यायालय में पीड़िता के चाचा व उनकी पत्नी (अब मृत) पर दर्ज मानहानि के मुकदमे में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इन सभी मामलों में 3 फरवरी को सुनवाई होगी। आरोपी के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि प्राण घातक हमले मामले में 27 जनवरी व अन्य मामलों में 3 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व उसकी पत्नी पर 1 नवंबर 2017 को विधायक पक्ष ने माखी थाने में अवैध वसूली, आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मानहानि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोप पत्र एसीजेएम तृतीय कोर्ट में दाखिल किए थे। इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इसमें भी 3 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed