फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   VHP officials left for Ayodhya with soil and Ganga water

मिट्टी व गंगाजल लेकर अयोध्या रवाना हुए विहिप पदाधिकारी

Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
VHP officials left for Ayodhya with soil and Ganga water
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन के लिए तीर्थस्थलों की मिट्टी व जल को सदर विधायक को देते विश्व ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन के लिए तीर्थस्थलों की मिट्टी व जल लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने जल व मिट्टी पर पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अविनाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला संयोजक नमन बाजपेई, जिला मंत्री अखिल मिश्रा के पांच सदस्यीय दल ने परियर स्थित वाल्मीकि आश्रम की मिट्टी व ब्रह्मावर्त बिठूर से पवित्र गंगाजल घड़ों में भरकर अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले आचार्य पं. राधेश्याम अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जानकी कुंड परिसर की पवित्र मिट्टी और गंगाजल घड़ों में भरवाया। भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगा क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया। भक्तों ने बरहली, पावा, चकलवंशी व रऊकरना आदि जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर पहुंचने पर मोती नगर स्थित बालाजी मंदिर के सामने हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवं प्रभारी विमल द्विवेदी ने भव्य स्वागत किया। पवित्र मिट्टी ले जाने वाले दल को भगवा ध्वज व भगवान राम का चित्र भेंट किया। इस दौरान माहौल जयश्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। विमल द्विवेदी ने कहा कि यह हम सबके गर्व की बात है कि जनपद से भगवान राम व सीता का सीधा जुड़ाव रहा है। उनके दोनों सुपुत्र इसी जनपद की मिट्टी में खेले व बड़े हुए। उन्होंने सभी से पुन: अपील की कि 5 अगस्त को अपने घर पर दीवाली की भांति उत्सव मान कर दीपक जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी, नगर मंत्री अखिल मिश्रा, राजेश शुक्ला व विकास जायसवाल सहित अन्य रामभक्त मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम, प्रदेश मंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, अरुण प्रकाश चौहान आदि ने परियर वाल्मीकि आश्रम, दुर्गा कुशेहरी व गोकुलबाबा आदि सिद्ध स्थलों की मिट्टी एक कलश में रखकर उसे पहुंचाने की जिम्मेदारी सदर विधायक पंकज गुप्ता को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed