फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles will not be able to ply on Bani Hasnapur road from today

Unnao News: बनी हसनापुर मार्ग पर आज से नहीं जा सकेंगे वाहन

Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to ply on Bani Hasnapur road from today
फोटो-27
विज्ञापन

इसी बनी हसनापुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण। संवाद

-25 लाख की लागत से चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य आज से होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ कानपुर हाइवे से संपर्कित नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बनी हसनापुर मार्ग पर आज से वाहन नहीं जा सकेंगे। मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत के चलते रविवार से रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। जो 14 अप्रैल तक लागू रहेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्कित बनी पुल से हसनापुर तक मार्ग का चौड़़ीकरण व मरम्मत की जानी है। इसके लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। काम शुरू कराने से पहले पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड ने इस मार्ग पर रूट डायवर्जन की अनुमति प्रशासन से ले ली है। अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि बनी हसनापुर अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में है।
विज्ञापन

इसके चैनेज 0.00 से 0.100 मोड़ पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य रविवार से शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सात से 14 अप्रैल तक मार्ग का यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान जिन वाहनों को पुरवा, मौरावां होकर रायबरेली, फतेहपुर आदि स्थलों की ओर जाना है, वह वाहन बनी पुल से सोहरामऊ होते हुए पुरवा-मिर्रीकला दूधीकगार मार्ग से होकर आवागमन करेंगे। अभियंता ने बताया कि कार्य में 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया कि आठ दिन में काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed