फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles standing on the expressway, increased risk of accidents

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े होते वाहन, हादसों का बढ़ा खतरा

Sun, 01 Jan 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on the expressway, increased risk of accidents
एक्सप्रेसवे पर हैबतपुर के सामने खड़े वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहनों को हटाया नहीं जा रहा है। कोहरे में दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ गया है। यूपीडा के कर्मचारी भी गश्त कर सिर्फ कोरम पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करीब 50 किमी लंबा एक्सप्रेस वे आता है। जिसमें साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी शामिल है। भीषण कोहरे के दौरान चालक एक्सप्रेस वे पर अपना वाहन खड़ा कर शौंच या लघुशंका के लिए चले जाते हैं। साथ ही खराब वाहन भी खड़े रहते हैं। घने कोहरे में इन्हीं वाहनों से टकराकर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। कई बार तो बाइक सवार या कार सवार लोगों की मौत तक हो चुकी है। लेकिन उसके बाद भी इस गंभीर मामले में जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं। यूपीडा भी गश्त कर सिर्फ कोरम पूरा करती है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। उसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि सडक़ किनारे किसी भी दशा में वाहन खड़ा करना दंडनीय है। इसको लेकर यूपीडा और पीआरवी को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि वह मामलों में कठोर कार्रवाई करे। उसके बाद भी ऐसा हो रहा है और ऐसे में कोई घटना होती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed