फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles parked around the road, people struggling with traffic jam

Unnao News: सड़क घेरकर खड़े होते वाहन, जाम से जूझते लोग

Sat, 20 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 20 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked around the road, people struggling with traffic jam
फोटो-1, 2
विज्ञापन



उन्नाव-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर अवैध पार्किंग से रोज लगता चार से पांच घंटे जाम
-एक अक्तूबर से भारी वाहनों के लिए लागू है रूट डायवर्जन, हाईवे के पुरवा मोड़ से भेजे जा रहे हैं लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा/उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण रूट डायवर्जन से उन्नाव-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। रोजाना औसतन चार से पांच घंटे जाम लगता है और अक्सर वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। होटल, ढाबों और पेट्रोल पंपों के आसपास सड़क घेरकर खड़े वाहन इसकी सबसे बड़ी वजह हैं।
बुधवार को आतिशबाजी लदे ट्रक में आग लगने और दो घंटे जाम की घटना में भी अवैध पार्किंग ही वजह बनी। बृहस्पतिवार रात एक से सुबह तीन बजे तक दही चौकी से बिछिया ब्लॉक के बीच जाम चार किमी लंबा लगा रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माण के कारण एक अक्तूबर से भारी वाहनों के लखनऊ-कानपुर हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगी है। इससे भारी (माल वाहक) वाहनों को हाईवे पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास से पुरवा मोड़ से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहन पुरवा, मौरावां और मोहनलालंगज मार्ग से होकर लखनऊ भेजे जा रहे हैं, लेकिन इस टू लेन मार्ग पर होटल, ढाबों और पेट्रोल पंप सहित बीस से अधिक स्थानों पर भारी वाहन चालक वाहन खड़े कर भोजन और आराम करते हैं। सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों से टू लेन मार्ग पर रोजाना कई घंटे जाम की स्थिति बनती है और अक्सर हादसे भी होते हैं।
बुधवार सुबह तमिलनाडु से करीब 25 लाख कीमत के पटाखे लेकर बहराइच जा रहा ट्रक खरगीखेड़ा गांव के सामने दोनों तरफ खड़े ट्रक व डंपरों के बीच से निकलने के दौरान एक डंपर में रगड़ते हुए निकला था। टक्कर और तेज घर्षण से पटाखों में आग लग गई थी और दो घंटे तक जाम लगा था।
बृहस्पतिवार रात को भी एक ट्रक खराब होने से दही चौकी और बिछिया गांव के बीच यातायात रेंगता रहा। एक ढाबे के सामने सड़क घेरकर खड़ा ट्रक खराब हो जाने से जाम लगा। लगातार जाम और हादसों के बाद भी पुलिस अवैध पार्किंग पर अंकुश नहीं लगा रही है।
लखनऊ और कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। लखनऊ में बनी से कटी बगिया हाईवे की सड़क के बीच पिलर बनाने का काम चालू होने के कारण सितंबर महीने से रोजाना जाम लगने लगा था। रात दस बजे से लखनऊ में भारी वाहनों की नो एंट्री खत्म होते ही हालात और भी बदतर हो रहे थे।
यहां सबसे ज्यादा समस्या
दही चौकी, बिछिया, ग्यारह मील, तौरा, खरगी खेड़ा ,मंगत खेड़ा ,पुरवा, मौरावां और कालूखेड़ा में ढाबों और पेट्रोल पंपों के आसपास अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बनी है।
सड़क पटरी भी क्षतिग्रस्त
दहीचौकी मोड़ से बिछिया ब्लाक के तौरा गांव के बीच 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क के दोनों तरफ की पटरी (कच्चा फुटपाथ) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। अक्सर दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। कई जगह तो सड़क किनारे की पटरी बची ही नहीं है।
जिम्मेदार बोले
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि सर्किल के सभी थानाध्यक्ष और पीआरवी को निर्देश दिए हैं कि वह इस मार्ग का यातायात सामान्य बनाए रखें। कहीं भी अवैध पार्किंग हो तो उसे तत्काल हटवाएं और चालकों व प्रतिष्ठान स्वामियों को हिदायत दें। बताया कि लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एके दिवाकर ने बताया कि जेई को भेजकर दिखवाया जाएगा, जहां भी सड़क या पटरी क्षतिग्रस्त होगी उसे चिह्नित कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed