फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicle parking will be built near Sadar Bazaar

Unnao News: सदर बाजार के पास बनेगी वाहन पार्किंग

Thu, 05 Sep 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking will be built near Sadar Bazaar
उन्नाव। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सुंदर बनाने के लिए चौराहों व तिराहों को संवारा जाएगा। सदर बाजार के पास वाहन पार्किंग भी बनेगी। यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष/डीएम ने इसकी मंजूरी दे दी है। पहले चरण में होने वाले तीन कार्यों पर 56.82 लाख रुपये खर्च होंगे। यूएसडीए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर को सुंदर बनाने के भी काम कराएगा।
विज्ञापन

यूएसडीए ने सदर बाजार के पास बड़ा चौराहा व कचहरी पुल पर वाहन पार्किंग होने से लगने वाले जाम की समस्या को हल करने के लिए पुराना अस्पताल में वाहन पार्किंग बनाएगा। इसके लिए स्थान को समतल कर इंटरलॉक बिक्र व अन्य काम कराएगा। इसपर 33.48 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही छोटा चौराहा का अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण के काम कराए जाएंगे। इसपर 6.48 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर के पौराणिक कल्याणी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग को भी प्राधिकरण ठीक कराएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाला का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाएगा। इस काम पर 16,85 लाख रुपये खर्च होंगे। यूएसडीए के उपाध्य/डीएम गौरांग राठी ने बताया कि यूएसडीए के माध्यम से लोगों की सुविधा और शहर को सुंदर बनाने के लिए काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएसडीए सचिव शुभम कुमार ने बताया कि शहर के गांधी नगर तिराहा को भी संवारा जाएगा। इसे ऐसा बनाने का प्रयास है कि शहर की पहचान बने। बताया कि चौराहे को इस तरह से संवारा जाएगा कि उसमें कलम और तलवार की धनी कहे जाने वाले जिले की संस्कृति की झलक भी दिखे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed