फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vegetables, fruits and food grains delivered from door to door

घर-घर पहुंचाई सब्जी, फल व खाद्यान

Wed, 25 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetables, fruits and food grains delivered from door to door
लॉकडाउन के दौरान हाइवे स्थित नवीन मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट को घरों में खाद्य सामग्री भेजने के नि? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाद्य सामग्री, सब्जी, फल आदि की किल्लत न हो इसके लिए जिले के सभी नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड के अनुसार एक-एक लोडर वाहन की व्यवस्था की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार को मंडी परिषद से शहर के प्रत्येक वार्ड में सब्जी व फलों के एक-एक ठेले भेजे गए हैं। साध ही अलावा आपूर्ति विभाग खाद्यान्न के लिए अलग से लोडर भेज रहा है। वहीं, दूध के लिए दूधियों को पास जारी कर दिया गया है। दूधिए हर वार्ड में जाकर दूध की आपूर्ति करेंगे। बताया कि किसी को कोई वस्तु मिलने में समस्या आए तो कंट्रोलरूम के नंबर पर नोट करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने नोडल अधिकारी अरुण कुमार राय को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें आएं उन्हें रजिस्टर पर अवश्य अंकित किया जाए। कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जिनकी तैनाती की गई है उनके मोबाइल नंबर कंट्रोलरूम में रखें जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने शहर भ्रमण कर कई स्थानों पर लोगों की अनावश्यक चहल कदमी पर रोक लगाए जाने के निर्देश तैनात पुलिस कर्मियों को दिए। अनावश्यक रूप से चल रहे वाहन का चालान करने को कहा। वहीं, डीएम नवीन मंडी स्थल भी गए। यहां पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आरपी श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से वार्डवार की जाए। एक वाहन में फ ल, सब्जी जैसी आवश्यक चीजें समय से आम लोगों को निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने को कहा। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद एवं जिला विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ से कहा कि वार्डों में निर्धारित दर पर आटा, चावल, दाल, नमक, तेल व मसाले आदि खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। डीएम ने बताया है कि जिले में खाद्य सामग्री, दवाओं व सब्जियों आदि की कमी नहीं है। सभी को समय से आवश्यकता अनुसार आपूर्ति मिलती रहेगी। परेशानी हो तो कंट्रोलरूम 0515-2820707 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी विक्रांतवीर भी मौजूद रहे। एसडीएम बांगरमऊ अक्षत वर्मा व सीओ गौरव त्रिपाठी ने फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत में संचालित कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया। ईओ डा. संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कस्बे में लॉकडाउन के चलते नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed