{"_id":"66cc32d9b8246cf1ba05ab76","slug":"used-to-rob-a-car-by-putting-fake-number-plate-on-it-one-arrested-two-accomplices-ran-away-unnao-news-c-221-1-uno1001-118843-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था लूट, एक गिरफ्तार, दो साथी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था लूट, एक गिरफ्तार, दो साथी भागे
विज्ञापन
सोनिक। महिला व उसके भाई के साथ 10 दिन पहले हुई 75 हजार रुपये लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने फर्रुखाबाद के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर 45 हजार रुपये और कार बरामद की है। उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात करता था।
अजगैन कोतवाली के जंगपुर निवासी फूलन पत्नी चिनगू ने 14 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी कि वह भैंस को 75 हजार रुपये में बेचकर भाई रामकुमार के साथ घर जा रही थी। रुपये रामकुमार के पास थे। दही चौकी के पुरवा मोड़ पर टेंपो से उतरकर हाईवे पर वाहन का इंतजार करने लगे, तभी एक कार में सवार तीन युवक पहुंचे और नवाबगंज छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। पीड़िता व उसके भाई ने पुलिस को बताया था कि हाईवे पर लखनऊ की तरफ 500 मीटर चलने के बाद कार से उतार दिया और भाई रामकुमार से 75 रुपये लूटकर भाग गए थे।
पुलिस ने दही चौकी मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, लेकिन जांच में वह नंबर फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कानपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि कार सुबह सात बजे निकलती है और शाम को सात से आठ बजे लौटती है। कार में तीन और लोग रहते हैं। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रोडवेज वर्कशॉप मोड़ पर कार को रोक लिया। कार में दो नंबर प्लेट मिलीं।
विज्ञापन
कार सवार युवक ने अपना नाम रीतेश भारद्वाज उर्फ सचिन निवासी मोहल्ला दलवीर खां थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद बताया। आरोपी के पास से 45 हजार रुपये बरामद हुए। युवक के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज हैं। पीड़िता से पहचान कराने के बाद उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया की फरार दो आरोपियों में एक रीतेश का साला है। दोनों की तलाश की जा रही है।