फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   USDA will buy 1.94 hectare land from farmers for Nirala Nagar Phase-II scheme

Unnao News: निराला नगर फेज-दो योजना के लिए यूएसडीए किसानों से खरीदेगा 1.94 हेक्टेयर जमीन

Wed, 02 Oct 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
USDA will buy 1.94 hectare land from farmers for Nirala Nagar Phase-II scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की निराला नगर फेज-दो योजना में प्लॉट मिलने का 12 साल से इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने योजना की फाइल निकलवाई है।
तय हुआ है कि भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे नौ किसानों से प्राधिकरण इस योजना में फंसी 1.94 हेक्टेअर जमीन खरीदेगा। अधिकारियों का दावा है कि अगले पांच-छह महीने में यह प्रक्रिया पूरी ली जाएगी।
विज्ञापन

शहर में पूर्व विकसित आवासीय योजना प्रियदर्शिनी नगर के पास यूएसडीए ने वर्ष 2012 में 18.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल की निराला नगर फेज-दो आवासीय योजना तैयार की थी। पार्क, पानी की टंकी और सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही अलग-अलग आकार के प्लॉट बनाकर उनकी बुकिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी सुविधाओं से युक्त इस आवासीय जोन में प्लॉट लेने के लिए 2244 लोगों ने आवेदन किया था। नियमानुसार प्लॉट की कुल कीमत की 10 फीसदी धनराशि यूएसडीए के खाते में जमा करके पंजीकरण कराया था।
इसके कुछ दिनों बाद नौ काश्तकारों के जमीन देने से इन्कार करते हुए न्यायालय में वाद दायर कर दिया। एक साल पहले न्यायालय ने यूएसडीए को किसानों से उनकी जमीन आपसी सहमति के आधार पर लेने का आदेश दिया था।

इसके बाद प्राधिकरण ने योजना का क्षेत्रफल को घटाकर 15.50 हेक्टेयर किया। वर्तमान में उसके पास 10.86 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है। जमीन की कमी को पूरा करने के लिए नौ किसानों से 1.94 हेक्टेयर जमीन खरीदने पर सहमति बनी है। वहीं 1.15 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज से भी ली जाएगी।
एसडीएम/यूएसडीए सचिव शुभम कुमार यादव ने बताया कि चार्ज लेने के बाद इस आवासीय योजना को पूरा करने को लेकर लगातार बैठक और प्रगति समीक्षा कर रहे हैं।
प्रयास है कि अगले पांच-छह महीने में सारी बाधाओं को दूर करके योजना का पुन: निर्धारण करके आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed