फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   usda took action against illegal ploting

अवैध प्लॉटिंग पर यूएसडीए ने चलाया बुलडोर

Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
usda took action against illegal ploting
उन्नाव। शहर में अवैध प्लाटिंग पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला शेखपुर में बिना लेआउट पास कराए बसाए जा रहे हरि उपवन पर बुधवार को यूएसडीए उपाध्यक्ष ने बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन

शेखपुर में डेढ़ बीघा भूमि पर हरि उपवन के नाम से आवासीय भूखंड योजना विकसित की जा रही थी। प्लाटिंग करने वाले शैलेंद्र मिश्रा, पंकज मिश्रा, सच्चिदानंद शुक्ला को यूएसडीए ने कई बार नोटिस दिया लेकिन न तो उन्होंने लेआउट व अन्य प्रक्रिया पूरी की और न ही नोटिस का जवाब दिया। इस पर यूएसडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एई रामगोविंद राजपूत की अगुवाई में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और नींव, रास्ता व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिया। टीम में एई अकरामुद्दीन, जेई अनुराग नागर, शिवप्रकाश शुक्ला, पंकज कुमार और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मामलों में कार्रवाई का इंतजार
यूएसडीए ने सितंबर में शहर में अलग-अलग स्थानों पर हो रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित कर आठ लोगों को नोटिस भेजा था। इनमें अभी सात मामलों में सुनवाई चल रही है। कुछ ने कागजी प्रक्रिया शुरू की है जबकि कुछ ने नोटिस का जवाब तो दिया लेकिन अभिलेख जमा नहीं किए हैं। एई रामगोविंद राजपूत ने बताया कि इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed