फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   uroosa becomes congress condidate from purwa seat

उरूसा इमरान राना पुरवा से कांग्रेस प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
uroosa becomes congress condidate from purwa seat
पुरवाा से कांग्रेस प्रत्याशी उरूसा राना। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कांग्रेस ने पुरवा विधानसभा क्षेत्र से उरूसा इमरान राना को प्रत्याशी घोषित किया है। सदर सीट से टिकट मांग रही उरूसा ने शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। हालांकि अब वह पार्टी के फैसले का सम्मान कर पुरवा से पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा इमरान राना को कांग्रेस ने सोमवार को पुरवा से प्रत्याशी घोषित किया है। महिला कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष उरूसा उन्नाव सदर सीट से टिकट मांग रही थीं। लेकिन यहां से पार्टी ने आशा को पहले ही टिकट दे दिया तो उन्होंने पार्टी के फैसले के खिलाफत करते हुए शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार को पार्टी ने उन्हें पुरवा सीट से प्रत्याशी बना दिया। उरूसा ने बताया कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं। पुरवा से वह पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगी और जीतकर आएंगी। वह लखनऊ के लालबाग की मूल निवासी हैं। यह उनका पहला चुनाव है। उनके पति इमरान व्यापारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने चार सीटों पर उतारे महिला प्रत्याशी
कांग्रेस ने जिले की छह में से चार सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं सपा ने सिर्फ एक महिला को टिकट दिया है। जबकि भाजपा और बसपा ने एक भी महिला प्रत्याशी नहीं उतारा है।

भाजपा भगवंतनगर और सपा का बांगरमऊ पर मंथन जारी
भगवंतनगर और बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र इन दिनों काफी चर्चा में हैं। भाजपा अभी तक भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। वहीं सपा में बांगरमऊ सीट को लेकर मंथन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed