फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar over compensation for supervisor's death

सुपरवाइजर की मौत पर मुआवजे को लेकर हंगामा

Thu, 14 May 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar over compensation for supervisor's death
दही चौकी स्थित फैक्टरी में हंगामा के दौरान ईंट से ताला तोड़ती महिलाएं । - फोटो : UNNAO
सोनिक(उन्नाव)। सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी साइड एक स्थित बैटरी बनाने वाली फैक्टरी के सुपरवाइजर की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को मुआवजे की मांग कर फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद 2.10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की हामी पर परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस दौरान करीब 3 घंटे हंगामा चला।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के सदवाखेड़ा गांव निवासी संतोष (40) पुत्र छोटेलाल करीब 20 साल से औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी स्थित बैटरी बनाने वाली दीप इंडस्ट्री में सुपरवाइजर था। 11 मई सोमवार को फैक्टरी से बैटरी लोडकर ट्रक लखीमपुर के लिए निकला। सुपरवाइजर संतोष भी माल उतरवाने के लिए ट्रक के साथ गया था। रात लगभग 1 बजे लखनऊ के निकट ट्रक व डीसीएम की टक्कर में संतोष की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और 12 लाख रुपए मुआवजे की मांगकर हंगामा शुरू किया। सूचना पर दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण मौके पर पहुंचे। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई जवाब न मिलने और हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल के पहुंचने के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने 2.10 लाख की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। जिस पर परिजन शांत हो शव अंतिम संस्कार को लेकर चले गए। संतोष की मौत से उसकी 4 बेटी व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर संतोष की मौत पर मुआवजे को लेकर फैक्टरी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने के दौरान लगभग आधा घंटे किसी के न आने पर परिजनों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने फैक्टरी में ताला बंद देख ईंट-पत्थर से उसे तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाओं ने पथराव भी किया। पास खड़े ट्रक का सीसा भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं फैक्टरी में तेजाब की पिपिया पर पैर मारने से एक महिला का पंजा भी झुलस गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस से भी परिजनों की तीखी तकरार हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत करा फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजे के लिए वार्ता शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed