फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: Women going out for a walk in Hardoi were trampled by a speeding tanker, both died in agony

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: टहलने निकलीं महिलाओं को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा, दोनों की मौत

Sun, 17 Oct 2021 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 09:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
UP: Women going out for a walk in Hardoi were trampled by a speeding tanker, both died in agony
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गौरखेड़ा के निकट रविवार सुबह सैर पर गईं दो महिलाओं को टैंकर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन


ग्राम सवायजपुर निवासी चंपा (35) रविवार की सुबह गांव निवासी विद्यावती (38) के साथ सैर पर गईं  थीं। लगभग साढ़े पांच बजे बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गौरखेड़ा के निकट रूपापुर की तरफ से आए टैंकर ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन


मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।  पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed