फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: The car collided with a loader standing in Unnao, the truck overturned to save, one dead and three inj

यूपी: उन्नाव में खड़े लोडर में कार ने मारी टक्कर, बचाने में पलटा ट्रक, एक की मौत तीन लोग घायल

Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
UP: The car collided with a loader standing in Unnao, the truck overturned to save, one dead and three inj
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव के औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात लोडर के पंचर टायर को बदलते वक्त मटरिया गांव के सामने कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी। इसमें क्लीनर की मौत और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोडर को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बाराबंकी के थाना लोनी कटरा के भिलवल गांव निवासी आफताब (30) गांव के रफीक (35) के साथ कन्नौज से लोडर (पिकअप) में आलू लादकर हैदरगढ़ बाराबंकी जा रहा था। रात एक बजे हसनगंज थाना क्षेत्र के मटरिया गांव के सामने लोडर का टायर पंचर हो गया। किनारे लोडर खड़ा कर चालक व क्लीनर टायर बदलने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां रफीक को मृत घोषित कर दिया गया। चालक आफताब की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक्सप्रेसवे से लोडर को न हटाए जाने पर रात दो बजे उसे बचाने की कोशिश में ट्रक पलट गया। संतकबीर नगर निवासी चालक रवींद्र व क्लीनर बबलू घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। 

शाम तक नहीं हटा ट्रक 
रात एक बजे हुए हादसे के बाद यूपीडा कर्मियों ने लोडर को सड़क से नहीं हटाया। इससे ट्रक उसे बचाने में पलट गया। पलटे ट्रक को गुरुवार शाम 5 बजे तक नहीं हटाया जा सका। गनीमत रही इस दौरान कोई अन्य वाहन उसकी चपेट में नहीं आए। यूपीडा के सुरक्षाधिकारी आरके चंदेल ने बताया कि लोडर को हादसे के बाद हटा दिया गया था। ट्रक लोड होने से उसे हटाने में देरी हुई। शाम छह बजे ट्रक सड़क से हटवा दिया गया।

सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस 
हसनगंज कोतवाली सीमा क्षेत्र में हादसा होने से औरास पुलिस ने हसनगंज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। हसनगंज पुलिस सीएचसी औरास में मौत की बात कह शव देखने तक नहीं पहुंची। दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में शव 11 घंटे सीएचसी में पड़ा रहा। दोपहर 12 बजे हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed