{"_id":"60099faf3a9ecb435e230b20","slug":"up-the-car-collided-with-a-loader-standing-in-unnao-the-truck-overturned-to-save-one-dead-and-three-inj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में खड़े लोडर में कार ने मारी टक्कर, बचाने में पलटा ट्रक, एक की मौत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में खड़े लोडर में कार ने मारी टक्कर, बचाने में पलटा ट्रक, एक की मौत तीन लोग घायल
Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात लोडर के पंचर टायर को बदलते वक्त मटरिया गांव के सामने कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी। इसमें क्लीनर की मौत और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोडर को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बाराबंकी के थाना लोनी कटरा के भिलवल गांव निवासी आफताब (30) गांव के रफीक (35) के साथ कन्नौज से लोडर (पिकअप) में आलू लादकर हैदरगढ़ बाराबंकी जा रहा था। रात एक बजे हसनगंज थाना क्षेत्र के मटरिया गांव के सामने लोडर का टायर पंचर हो गया। किनारे लोडर खड़ा कर चालक व क्लीनर टायर बदलने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां रफीक को मृत घोषित कर दिया गया। चालक आफताब की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक्सप्रेसवे से लोडर को न हटाए जाने पर रात दो बजे उसे बचाने की कोशिश में ट्रक पलट गया। संतकबीर नगर निवासी चालक रवींद्र व क्लीनर बबलू घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
शाम तक नहीं हटा ट्रक
रात एक बजे हुए हादसे के बाद यूपीडा कर्मियों ने लोडर को सड़क से नहीं हटाया। इससे ट्रक उसे बचाने में पलट गया। पलटे ट्रक को गुरुवार शाम 5 बजे तक नहीं हटाया जा सका। गनीमत रही इस दौरान कोई अन्य वाहन उसकी चपेट में नहीं आए। यूपीडा के सुरक्षाधिकारी आरके चंदेल ने बताया कि लोडर को हादसे के बाद हटा दिया गया था। ट्रक लोड होने से उसे हटाने में देरी हुई। शाम छह बजे ट्रक सड़क से हटवा दिया गया।
सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस
हसनगंज कोतवाली सीमा क्षेत्र में हादसा होने से औरास पुलिस ने हसनगंज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। हसनगंज पुलिस सीएचसी औरास में मौत की बात कह शव देखने तक नहीं पहुंची। दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में शव 11 घंटे सीएचसी में पड़ा रहा। दोपहर 12 बजे हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।