{"_id":"60ffab60b684a26c964011d2","slug":"up-horrific-road-accident-in-unnao-two-cousins-riding-a-loader-died-in-a-collision-with-a-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से लोडर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से लोडर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत
Tue, 27 Jul 2021 12:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक राज नरायन और कौशल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मोहान मार्ग पर महराजगंज गांव के पास बुधेश्वर की तरफ से आ रहे लोडर व मोहान की तरफ से जा रहे डंपर में आमने- सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें लोडर पर बैठे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
लोडर चालक व क्लीनर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने मृतकों की पहचान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोइया गांव निवासी राजनारायन (20) पुत्र राज कुमार व कौशल (18) पुत्र कल्लू रैदास के रूप में होने की बात कही है।
मृतक चचेरे भाई हैं। दोनों उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घायलों में लोडर चालक पंकज गुप्ता निवासी बांगरमऊ व क्लीनर अरविंद यादव 43 निवासी हरिहर लाल शास्त्री नगर कानपुर शामिल हैं।