फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Up Board, unnao news

डबल लॉक में रखे जाएं प्रश्नपत्रों के कार्टन

Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Up Board, unnao news
निराला प्रेक्षागृह में बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ निराला प्रेक्षागृह में बैठक की। निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों के कॉर्टन अलमारी के डबल लॉक में रखे जाएं। परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाए।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में हुई बैठक में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी जोनल, सेक्टर व केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा है कि परीक्षा में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से पहले अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलाें का पारदर्शिता से निरीक्षण कर लिया जाए। परीक्षा कक्ष में लगवाए गए दोनों ओर सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर की कनेक्टिविटी डीआईओएस कार्यालय में बने सर्वर रूम से कराई जाए। परीक्षा केंद्रों में पीने के पानी के साथ पार्किंग व्यवस्था, चहारदीवारी, शौचालय व प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर लिया जाए। परीक्षा में जिन कक्ष निरीक्षकों, व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपना परिचय पत्र गले में टांग कर रखें। परीक्षा के दौरान मीडिया, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के बाहर रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापक सभी के फोन परीक्षा के समय जमा कराएंगे। कहीं शिथिलता मिली तो संबंधित अधिकारी व कक्ष निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। प्रश्नपत्रों शील्ड कार्टन कड़ी सुरक्षा में रखें और वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होना जरूरी है विद्यालय स्तर पर एक सुरक्षा समिति गठित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की उपलब्धता के साथ परिचय पत्र रखना अनिवार्य है। इस विषय का पेपर हो उससे संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। आंतरिक निरीक्षण दस्ते में कम से कम तीन सदस्य होने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि शांति व्यवस्था एवं नकल विहीन परीक्षा को लेकर संवेदनशील, अति संवेदनशील व सामान्य परीक्षा केंद्रों मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी गई है। इसके बाद भी कोई शिकायत होगी तो पुलिस मुहैया कराई जाएगी। सीओ व थानाध्यक्षों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह समय समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। इस दौरान एएसपी विनोद कुमार पांडेय, एडीएम राकेश सिंह, सभी तहसीलों के एसडीएम के साथ डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय के साथ जोनल, सेक्टर व स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed