फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: Akhilesh Yadav roared in Unnao, said - Goondaraj at its peak in the state

यूपी: उन्नाव में गरजे अखिलेश यादव, बोले- प्रदेश में गुंडाराज चरम पर, सीएम के गृहजनपद में हुई पीट-पीटकर हत्या

Thu, 30 Sep 2021 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Sep 2021 07:32 PM IST
सार

गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के परिजनों से मिलने के बाद वापस जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा सीएम के गृह जनपद में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav roared in Unnao, said - Goondaraj at its peak in the state
कानपुर में मनीष के परिजनों से मिले थे अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की झूठी नीतियां बताएं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर है। 
विज्ञापन


गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के परिजनों से मिलने के बाद वापस जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नवीन मंडी के सामने युवा सपा नेता सोनी सिंह परिहार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने युवाओं से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में योगी की ठोको नीति वाली पुलिस ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक निर्दोष व्यापारी की पीटकर हत्या कर दी। इसका सीधा अर्थ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज चरम पर है। जनता के बीच में जाएं और लोगों को भाजपा सरकार की झूठी नीतियां बताएं।

पुरवा के जिस अस्पताल का उद्घाटन करने योगी उन्नाव में में आए हैं, वह समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है। सभी बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं का नाम बढ़वाएं। इससे ही 2022 में प्रदेश में सपा सरकार को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में मदद मिलेगी।  इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

स्वागत करने वालों में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष शीतल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी आजम खान, शिवम सोनी, नमन चौधरी, विवेक विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed