फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnnao news

हड़बड़ी में पुलिस की चूक पर चूक

Mon, 22 Feb 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
unnnao news
उन्नाव। असोहा की घटना के बाद हड़बड़ी में पुलिस ने कई गलतियां की हैं। खुलासा होने के बाद नाबालिग को कुछ घंटों में बालिग साबित कर उसे जेल भेजने में किरकिरी करा चुकी पुलिस की एक और बड़ी चूक सामने आई है। यह गलती शुरुआती दौर में ही की गई। जिस किशोरी का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसे पुलिस ने दर्ज की गई रिपोर्ट में घटना के दूसरे दिन 18 तारीख को ही मृत दर्शा दिया। मामला चर्चा में आने के बाद शनिवार को एसपी के निर्देश पर जहर देने की धारा (328) बढ़ाई गई। पिता ने दो किशोरियों के मरने और एक के रेफर किए जाने का जिक्र तहरीर में किया है। लेकिन पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। यदि पुलिस हत्या के प्रयास की धारा का प्रयोग करती तो किशोरी के जीवित होने का तथ्य सामने आ जाता।
विज्ञापन

पिता की इस तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की थी रिपोर्ट
एक किशोरी के पिता ने घटना के दूसरे दिन 18 फरवरी को असोहा थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 फरवरी 2021 को सुबह काम करने गया था। शाम लगभग 6 बजे घर पहुंचा तो पत्नी ने बताया कि उसकी व उसके परिवार की तीन बेटियां दोपहर 3 बजे बरसीन (हरा चारा) काटने खेत गईं थीं। अभी तक घर नहीं लौटीं। जिस पर टार्च लेकर वह बच्चियों को ढूंढने लगा। खोजबीन के दौरान अपने खेत के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी व परिवार की तीनों बच्चियां सरसों के खेत में पड़ी थीं। दो बच्चियों के गले में दुपट्टा लिपटा था, जबकि तीसरी वहीं पड़ी थी। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उसके शोर मचाने पर गांव के कई लोग आ गए। तीनों को कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया। जिस पर तीनों को सीएचसी असोहा ले गए। जहां दो किशोरियाें को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 18 फरवरी 2021 को 11:45 बजे अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा 302 व साक्ष्य छिपाने की धारा 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास की धारा भी लगनी चाहिए: सेवानिवृत्त डीआईजी
उन्नाव के पूर्व एसपी व सेवानिवृत्त डीआईजी हरीश कुमार ने बताया कि पिता ने तहरीर में दो लड़कियों के गले में दुपट्टा लिपटा होने और तीनों के मुंह से झाग निकलने की बात दर्शाई है। जब पुलिस ने गले में दुपट्टा पड़े होने को आधार बना हत्या की रिपोर्ट दर्ज की तो तीसरी किशोरी के मुंह से झाग निकलने पर हत्या के प्रयास की धारा भी लगानी चाहिए थी। पुलिस से यहां चूक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की बड़ी चूक
वरिष्ठ अधिवक्ता (क्रिमिनल) कृपाशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने बड़ी चूक की है। पिता ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर हत्या, साक्ष्य छिपाने के अलावा हत्या के प्रयास व जहर देने की धारा भी लगनी चाहिए। एक बेटी भर्ती है, इसे नजरअंदाज करना ही पुलिस की बड़ी चूक है।

एसपी बोले
एक किशोरी का अभी इलाज चल रहा है, फिर भी पुलिस ने हत्या की धारा लगाई है, इस सवाल पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद धारा बढ़ाई गई है। कहा कि अमूमन 307 (हत्या के प्रयास) के बाद 302 (हत्या) तरमीम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed