फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao

कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
unnao
NA - फोटो : AMAR UJALA
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत -हादसे में ट्रैक्टर में साथ बैठा मृतक के बेटे का साला घायल संवाद न्यूज एजेंसी। उन्नाव। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टाइज टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे का साला घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक भाग निकला। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव निवासी राजकुमार (30) पुत्र रामबहादुर ने बिल्हौर के पलिया गांव निवासी अपने बहनोई हरिओम के गांव से तीन दिन पहले पुराना ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर लेने पलिया गया था। ट्रैक्टर न चला पाने से वह बहन के ससुर हीरालाल (50) के साथ पलिया से घर बांगरमऊ आ रहा था। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर पंचूपुरवा गांव के पास कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से ट्रैक्टर चला रहे बहन के ससुर हीरालाल की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा राजकुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed