{"_id":"60510fd1dab7e165cd22f037","slug":"unnao-worried-over-not-getting-a-job-kanungo-s-son-shot-in-the-stomach-with-a-gun-condition-critical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नौकरी न मिलने से परेशान कानूनगो के बेटे ने तमंचे से पेट में मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नौकरी न मिलने से परेशान कानूनगो के बेटे ने तमंचे से पेट में मारी गोली, हालत गंभीर
Wed, 17 Mar 2021 01:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नौकरी न मिलने से परेशान कानूनगो के बेटे ने तमंचे से गोली मार ली। पेट में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी गोरखपुर में कानूनगो के पद पर तैनात मनोज कनौजिया का सबसे छोटा तीसरे नंबर का 30 वर्षीय बेटा अतुल कनौजिया उर्फ छोटू गांव के बाहर खेतों में कुक्कुट पालन केंद्र बनवा रहा है।

मंगलवार की देर शाम अतुल फार्म हाउस पहुंचा और तमंचे से खुद के पेट में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अतुल को खून से लथपथ देख परिजनों को जानकारी दी।
हैलट अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के दौरान अतुल से गोली मारने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसके पिता कानूनगो हैं। मंझला भाई गौरव औरैया में वीडीओ के पद पर तैनात है। वह खुद ग्रेजुएट होने के बाद कई साल से नौकरी का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।
इसीसे आहत होकर उसने खुद को गोली मार ली। सीओ सफीपुर कृपाशंकर ने बताया कि युवक द्वारा गोली मारने की सूचना पर माखी पुलिस को कानपुर हैलट भेजा गया है।