फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Work started to develop 48 more ponds as Amrit Sarovar

उन्नाव : 48 और तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का काम शुरू

Thu, 28 Jul 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Work started to develop 48 more ponds as Amrit Sarovar
उन्नाव। जिले के 48 और तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाएंगे। इस पर काम भी शुरू हो गया है। प्रशासन 15 अगस्त से पहले सभी सरोवरों का काम पूरा कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में पहले 100 तालाबों को चिह्नित कर उन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा था। इसके लिए 5454 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई थी। तालाब का सुंदरीकरण सहित झंडारोहण स्थल बनाए जाने की तैयारी शुरू की गई थी। इन तालाबों पर 75 फीसदी काम पूरा हो गया तो प्रशासन ने 108 और नए तालाबों को अमृत सरोवर बनाने की कवायद शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इसमें 5458 हेक्टेअर भूमि का चिह्नांकन करके काम शुरू किया गया। इसी बीच 27 जुलाई को आए एक नए शासनादेश में 48 नए अमृत सरोवर बनाए जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रशासन ने नए लक्ष्य को पूरा करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 2727 हेक्टेअर भूमि चिह्नित की गई। वर्तमान में जिले में जिला पंचायत के पांच सहित 261 अमृत सरोवर तैयार किए जा रहे हैं। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अमृत सरोवर का जो नया लक्ष्य मिला है, उसमें जेसीबी से खुदाई की छूट दी गई है। बताया कि सभी सरोवरों का काम 15 अगस्त तक पूरा करके झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed