फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Uproar over the death of the girl returning home from school

उन्नाव: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की मौत पर हंगामा, जाम लगाने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 03 Apr 2021 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Uproar over the death of the girl returning home from school
घटना के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बारासगवर में कॉलेज से लौट रही इंटर की छात्रा को धानीखेड़ा छोटा चौराहा पर ट्रक ने रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पर चालक को छोड़ने का आरोप लगा परिजनों और ग्रामीणों ने ऊंचगांव-लालकुंआ मार्ग पर जाम लगा दिया। बीघापुर सर्किल के सभी थानों का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद भी लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव की तैयारी कर रहे युवक को हिरासत में लिया है। हंगामे के दौरान सात घंटे जाम लगा रहा। पहाड़ीखेड़ा मजरे दिग्विजयपुर निवासी गंगा विष्णु की 17 वर्षीय पुत्री मोनी देवी निहालीखेड़ा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे वह साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। धानीखेड़ा के छोटा चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर भाग निकला। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने बारासगवर के एक उपनिरीक्षक पर लेनदेन के बाद चालक को छोड़ने का आरोप लगाते हुए जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोगाें का गुस्सा बढ़ता देख सर्किल के सभी थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। परिजन चालक को छोड़ने वाले उपनिरीक्षक को निलंबित करने, 20 लाख का मुआवजा दिलवाने व ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

लोगों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। सात घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा। इस दौरान मृतका के चाचा को चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को भड़काने में अहम भूमिका निभाने वाले जिला पंचायत सदस्य के दावेदार को हिरासत में लिया गया है।  

रूट डायवर्ट कर निकाले गए वाहन 
दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सड़क जाम के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर निकाला। ऊंचगांव से उन्नाव की ओर जाने वाले वाहनों को बिहार की ओर से निकाला गया। वहीं लालकुआं से जाने वाले वाले वाहनों को बिहार की ओर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed