फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Two sisters of constable posted in Sitapur, accusing the police of torture, consumed poison

उन्नाव: सीतापुर में तैनात सिपाही की दो बहनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा खाया जहर

Fri, 15 Oct 2021 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

सिपाही की बहन ने बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अगस्त माह में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सिपाही ने बहन के साथ हुई अभद्रता की शिकायत भगवंतनगर पुलिस चौकी में की थी।

विज्ञापन
Unnao: Two sisters of constable posted in Sitapur, accusing the police of torture, consumed poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

विस्तार

सीतापुर में तैनात सिपाही की दो बहनों ने पुलिस पर प्रताड़ना व गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आरोप लगा, जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की हालत सामान्य है।  
विज्ञापन


उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सीतापुर में तैनात सिपाही की बहन ने बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अगस्त माह में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सिपाही ने बहन के साथ हुई अभद्रता की शिकायत भगवंतनगर पुलिस चौकी में की थी।
विज्ञापन


 

सिपाही के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता से मेडिकल के लिए साथ चलने की बात कही थी। पीड़िता ने अपने सिपाही भाई के साथ जाने की जिद की तो पुलिस ने पाटन में रोडवेज बस से सिपाही और उसकी बहन को उतार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया था।

पुलिस की अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस का कहना था कि पूर्व में दर्ज एक मुकदमें में दबाव बनाकर उसे समाप्त करवाने के लिए सिपाही ने अपनी बहन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने सिपाही के विपक्षी की तहरीर पर सिपाही पर भी पॉक्सो समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।  

सिपाही तब से लगातार पुलिस अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रहा था। सिपाही भाई पर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज किए जाने से आहत युवती व उसकी बहन ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने समय रहते दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed