{"_id":"612b2df4379c7715040e20ab","slug":"unnao-three-diesel-robbers-injured-in-police-encounter-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: हाइवे पर पुलिस मुठभेड़ में तीन डीजल लुटेरे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: हाइवे पर पुलिस मुठभेड़ में तीन डीजल लुटेरे घायल
Sun, 29 Aug 2021 12:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
मौके पर कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार तड़के डीजल लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। उन्नाव हाईवे पर डीजल लूटकर जा रहे लुटेरों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही लुटेरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन लुटेरे घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्नाव एसपी अविनाश पांडे के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने हाईवे पर ट्रक चालकों को तमंचा लगा डीजल लूट गिरोह को पकड़ने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर स्वाट, अचलगंज व गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के जाजमऊ क्षेत्र में डीजल चोरी कर इनोवा कार में लाद रहे लुटेरों को घेर लिया।
लुटेरों द्वारा फायरिंग करने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें शातिर लुटेरे गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ निवासी सुहैल, शानू और शेरा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल हुए लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनोवा कार से पुलिस ने डीजल भरे आठ जरीकेन व तीन असलहे बरामद किए हैं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से जानकारी ली।