{"_id":"609e8b678ebc3ef6331148d9","slug":"unnao-sp-leader-manisha-deepak-dies-from-corona-treatment-was-going-on-in-delhi-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोरोना से सपा नेता मनीषा दीपक की मौत, एक महीने से दिल्ली में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोरोना से सपा नेता मनीषा दीपक की मौत, एक महीने से दिल्ली में चल रहा था इलाज
Fri, 14 May 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 May 2021 08:08 PM IST
सार
सांसद दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक (49) आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थीं। हालत गंभीर होने पर 15 दिन बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मनीषा दीपक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के पूर्व सांसद व विधायक स्व. दीपक कुमार की पत्नी और पूर्व मंत्री स्व. मनोहरलाल की बहू सपा नेता मनीषा दीपक की कोरोना से मौत हो गई। आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था।
वर्ष 1996, 2007, 2012 उन्नाव सदर सीट से विधायक और वर्ष 2000 में जिले के सांसद दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक (49) आठ अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थीं। बेटे डॉ. अनुभव, जेठ व पूर्व विधायक रामकुमार ने उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था।
हालत गंभीर होने पर 15 दिन बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे उनकी मौत हो गई। सपा ने मनीषा दीपक को वर्ष 2014 में हुए उप चुनाव और 2017 में हुए आम चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार, प्रशांत कटियार ने शोक जताया है।