फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Report on two on land encroachment, villagers complained, lekhpal suspended

उन्नाव: जमीन में कब्जा करने पर दो पर रिपोर्ट, ग्रामीणों ने की थी शिकायत, लेखपाल निलंबित

Sat, 19 Jun 2021 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 08:40 PM IST
सार

एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने दो कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कब्जा कराने में लेखपाल की संलिप्तता पाए जाने पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Unnao: Report on two on land encroachment, villagers complained, lekhpal suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के पुरवा में राजस्व अभिलेख में दर्ज रास्ते की भूमि पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने दो कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कब्जा कराने में लेखपाल की संलिप्तता पाए जाने पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव जबरेला निवासी राजीव कुमार व संजीव कुमार ने एसडीएम से शिकायत की थी कि गाटा संख्या 485 रकबा 0.1560 हेक्टेयर जमीन पर दोनों के नाम दर्ज हैं। इस जमीन के जाने वाले चकरोड पर गांव के मिथिलेश कुमार व मुन्ना ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश चौरसिया ने तहसीलदार नरेंद्र यादव से मामले की जांच कराई। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में कब्जा की जा रही जमीन शिकायतकर्ताओं के नाम दर्ज पाई। साथ ही चकरोड पर कब्जा मिला। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने लेखपाल के माध्यम से कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जा कराने में लेखपाल राजेंद्र की भूमिका सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम राजेशचौरसिया ने बताया कि कब्जेदारों के खिलाफ असोहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed