फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Report of murder and robbery registered on three eunuchs, search continues

उन्नाव : तीन किन्नरों पर दर्ज हुई हत्या व लूट की रिपोर्ट, तलाश जारी

Mon, 01 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Report of murder and robbery registered on three eunuchs, search continues
किन्नर मुस्कान का बंद पड़ा घर। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में हुई किन्नर की हत्या में पति ने साथ रहने वाली तीन किन्नरों के खिलाफ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। उधर, लखनऊ और जिले के तमाम किन्नर कोतवाली पहुंचे और घटना का विरोध करने के साथ ही जल्द खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बबरअलीखेड़ा मोहल्ला निवासी किन्नर मुस्कान की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद साथ रहने वाली किन्नर मुरादाबाद जिले की रूबी, मथुरा की सलोनी और झांसी की अन्नू फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात शव के अंतिम संस्कार के बाद पति मथुरा के थाना चंद्रावली के यमुनापल्ली लक्ष्मीनगर निवासी सोनू ने तीनों के खिलाफ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के दूसरे दिन फिर पुलिस मृतक किन्नर के घर पहुंची और सघन तलाशी ली, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। तीन रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सभी रात में बंद मिले। पूछने पर घर वालों ने बताया कि खराब चल रहे हैं। उधर, सर्विलांस पर लगे तीनों आरोपियों के फोन भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सर्विलांस, स्वॉट और कोतवाली पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
किन्नर मुस्कान की हत्या शुक्रवार रात दो बजे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोनू ने तहरीर में भी यही समय दर्शाया है, लेकिन जांच में घटना रात 10 से 11 बजे के बीच होने की बात सामने आ रही है। रसोइया पुष्पा और संतोषा रात 10 बजे खाना बनाकर अपने घर चली गईं थीं। खाने में चारों के लिए कचौड़ी बनाई थीं, लेकिन पुलिस को पूरा खाना रखा मिला। इससे साफ हो रहा है कि खाना खाने से पहले ही वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के लिए मुश्किल यह है कि हत्या में नामजद आरोपी किन्नरों के फोटो और उनका पता नहीं मिल पाया है। मृतक किन्नर के मोबाइल से फोटो, फोन नंबर और कई अहम सुराग मिल सकते थे, लेकिन आरोपी उसे भी साथ लेकर गए हैं। पुलिस को काफी मुश्किल से एक किन्नर का मोबाइल नंबर और धुंधला सा फोटो मिला है। पुलिस उसी आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस को मृतक के घर से सौ मीटर की दूरी पर एक कपड़े की दुकान में सीसी टीवी कैमरा लगा मिला, लेकिन जांच की तो वह खराब पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कस्बे के विभिन्न रास्तों पर लगे कैमरे तलाशे, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है।

पति सोनू के मुताबिक अन्नू मुस्कान की करीबी थी। पांच दिन पहले अन्नू ने कानपुर के झकरकटी के एटीएम बूथ से मुस्कान के डेबिट कार्ड से 40 हजार रुपये निकाले थे। मुस्कान को पता चला तो डांटा था और अन्नू को माफी मांगनी पड़ी थी। किन्नर समाज के नियमों के तहत मुस्कान ने इस घटना की जानकारी किन्नर समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी दी थी। इसके बाद से अन्नू खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। शायद इसी का बदला लेने के लिए मुस्कान की हत्या की गई।

किन्नर मुस्कान की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कर बाहर निकलती पुलिस। संवाद

किन्नर मुस्कान की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कर बाहर निकलती पुलिस। संवाद- फोटो : UNNAO

मुस्कान की हत्या के खुलासे को लेकर सफीपुर कोतवाली में मांग करते किन्नर संवाद

मुस्कान की हत्या के खुलासे को लेकर सफीपुर कोतवाली में मांग करते किन्नर संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed