फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Pradhan Mantri Awas Yojna tops the district in rural

उन्नाव : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिला प्रदेश में अव्वल

Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Pradhan Mantri Awas Yojna tops the district in rural
बांगरमऊ में बना प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गरीबों को समय से पक्की छत उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन अव्वल साबित हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा कराई रैकिंग में जिले ने लगातार दो वित्तीय वर्ष में सूबे में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के बेघर व कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों को पक्का आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले को 12932 और वर्ष 2021-22 में 4267 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों का लक्ष्य दिया था। शासन के पैरामीटर पर वर्ष 2020-21 में योजना में जहां पहली किस्त पाने वाले लाभार्थियों की संख्या राज्य के औसत के सापेक्ष जिले में सौ प्रतिशत रही, वहीं दूसरी किस्त में जिले ने अन्य जिलों के सापेक्ष 98.9 प्रतिशत प्रगति दर्ज कर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार 2021-22 में भी जिले ने अपनी प्रगति की रफ्तार बनाए रखी। आवास स्वीकृति में राज्य के सौ प्रतिशत के सापेक्ष 99.55 प्रगति दर्शाकर प्रदेश में अव्वल स्थान पाया। इसी वित्तीय वर्ष में प्रथम किस्त में लक्ष्य के सापेक्ष 99.98 प्रतिशत सफलता हासिल कर प्रदेश में पहला पायदान बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त 40 हजार रुपये, दूसरी किस्त 70 हजार रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा मनरेगा में 90 दिन की मजदूरी और शौचालयों का अलग पैसा दिया जाता है।

दो वित्तीय वर्षों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को पक्की छत समय से उपलब्ध कराने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। यह सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत से संभव हो सका है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी जिला प्रदेश में टॉप पर रहेगा। -दिव्यांशु पटेल, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed