फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सदर विधानसभा सीट: भाजपा, सपा में रही कांटे की टक्कर

Thu, 10 Mar 2022 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर रही। ओबीसी व सवर्ण वोटरों के सहारे भाजपा के पंकज गुप्ता ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी को 31,314 मतों से हराया।
विज्ञापन

सदर सीट पर चुनावी दंगल में सत्ताधारी दल भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला रहा। यहां कांग्रेस के लिए पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का फैक्टर बहुत असरदार नहीं रहा। बसपा ने भाजपा के वोटों में सेंधमारी का प्रयास किया लेकिन वह बहुत सफल नहीं हो पाई। इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की अनुमानित संख्या 67 हजार, क्षत्रिय 34 हजार और 24 हजार वैश्य हैं जो भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। हालांकि 54 हजार लोधी, 25 हजार केवट और 25 हजार दलित मतदाता निर्णायक माने जाते हैं।
विज्ञापन

इस चुनाव में भी ओबीसी व सवर्ण वोटरों के सहारे ही पंकज ने चुनावी नैया पार की। वैसे भाजपा सदर में केवल तीन बार (दो आम और एक उपचुनाव) ही जीत पाई थी। 1991 के चुनाव में भाजपा ने राम मंदिर की लहर में सदर सीट से जीत हासिल की। जबकि 2014 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से पंकज को मोदी लहर का लाभ मिला। 2017 और 2022 में भी उन्हें जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक के विधायक
1951- लीलाधर अस्थाना, कांग्रेस
1957-चौधरी खजान सिंह, पीएसपी (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
1962-जियाउर्रहमान अंसारी, कांग्रेस
1967-जियाउर्रहमान अंसारी, कांग्रेस
1969- अनवार अहमद, बीकेडी (भारतीय क्रांति दल)
1974-शिवपाल सिंह, बीकेडी
1977-चंद्रपाल सिंह, जनता पार्टी
1980-शिवपाल सिंह, जेएनपी (एस)(जनता पार्टी सेक्युलर)
1985-मनोहर लाल, लोकदल
1989-मनोहर लाल- जनतादल
1991-शिवपाल सिंह, भाजपा
1993-मनोहर लाल, सपा
1996-दीपक कुमार, सपा
2002-कुलदीप सेंगर, बसपा
2007- दीपक कुमार, सपा
2012- दीपक कुमार, सपा
2014- पंकज गुप्ता, भाजपा (उपचुनाव)
2017- पंकज गुप्ता, भाजपा
2022- पंकज गुप्ता, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed