फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

भाजपा का धमाल, छह सीटों पर फहराया केसरिया परचम

Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
unnao news
आसपास के लिए
विज्ञापन

भाजपा का सिक्सर, सपा जीरो पर आउट
- जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर लहराया भगवा, साइकिल हुई पंक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में मोदी, योगी का जादू जिले के वोटरों के सिर चढ़कर बोला। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला। भाजपा ने विपक्षियों को क्लीन स्वीप करके इतिहास रच दिया। रिटर्निंग आफीसरों ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रमाणपत्र दिए।

दही चौकी स्थित वेयरहाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल वोटों की गिनती शुरू हुई। आधे घंटे में पोस्टल वोटों की गिनती पूरी हुई। इसके बाद ईवीएम की सील तोड़ी गई। फिर बूथवार काउंटिंग की गई। सुबह 11 बजे से ही परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए। दोपहर 2.30 बजे तक तस्वीर साफ होनी शुरू हो गई। सदर से भाजपा के पंकज गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। पंकज गुप्ता ने सपा प्रत्याशी अभिनव कुमार को 31,560 वोटों से हराया। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत भाजपा से बंबालाल दिवाकर के हाथ लगी। उन्होंने सपा के सुधीर रावत को 34,340 वोटों से हराया। बांगरमऊ में भी जीत का सेहरा भाजपा के श्रीकांत कटियार के सिर बंधा। उन्होंने सपा के मुन्ना अलवी को 16,025 वोटों से पराजित किया। मोहान में भाजपा के बृजेश रावत को सबसे ज्यादा लीड से चुनाव जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बृजेश ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की आंचल वर्मा को 43,357 वोट से हराया। भगवंतनगर में भाजपा के आशुतोष शुक्ला ने सपा के अंकित परिहार को 42,562 मतों से हराया। पुरवा से भाजपा के अनिल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के उदयराज यादव को 31,041 वोटों से पराजित किया। काउंटिंग पूरी होने के बाद आरओ ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed