फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

किसके सर सजेगा ताज, फैसला आज

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
unnao news
वेयर हाउस में मतगणना के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। वह घड़ी आ गई है, जिसका प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद तीन बजे तक सभी छह सीटों के परिणाम आ जाएंगे। मतदाताओं ने किस पर भरोसा किया और किसे नकार दिया, पूरी तस्वीर सामने होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत 57 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। इनमें से कौन लखनऊ पहुंचता है, इसका फैसला गुरुवार को होगा। हर दल और प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है। उनके समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों में परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अब वोटों की गिनती में सिर्फ कुछ घंटों का ही समय शेष बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों की धुकधुकी तो तेज हो ही गई है, उनके समर्थकों की भी बेचैनी बढ़ गई है। परिणाम कुछ भी रहें, लेकिन हर समर्थक अपने प्रत्याशी की ही जीत तय मान रहा है। सोशल मीडिया में कयासों के दौर चल रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं मैदान में
बांगरमऊ
भाजपा से श्रीकांत कटियार, सपा से मुन्ना अलवी, बसपा से रामकिशोर पाल, कांग्रेस से आरती बाजपेयी, आम आदमी पार्टी से सत्येंद्र, नागरिक एकता पार्टी से रिजवनुल्लाह, सोशलिस्ट पार्टी से अनिल कुमार मिश्रा, आजाद समाज पार्टी से चांद आलम, निर्दलीय में बलराम, अब्दुल रज्जाक।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा
भाजपा से अनिल सिंह, सपा से उदयराज यादव, बसपा से विनोद त्रिपाठी, कांग्रेस से उरुसा इमरान, आम आदमी पार्टी से कुलदीप कुमार, मानवीय भारत पार्टी से आशीष बाजपेयी, लोकदल से जगन्नाथ, लोक जन शक्ति पार्टी से वेद प्रकाश, भारतीय समता पार्टी से संत कुमार, निर्दलीय में अनिल, मो. अशफाक, सुरेंद्र कुमार व हर्षित तिवारी।
सदर
भाजपा से पंकज गुप्ता, सपा से अभिनव कुमार, बसपा से देवेंद्र सिंह, कांग्रेस से आशा सिंह, आम आदमी पार्टी से युवराज सिंह चंदेल, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी से सूरज, जन अभियान पार्टी से बबीता, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से तन्मय श्रीवास्तव, निर्दलीय में कमलेश वर्मा व पंकज बाजपेयी।
भगवंतनगर
भाजपा से आशुतोष शुक्ला, सपा से अंकित परिहार, बसपा से बृजकिशोर वर्मा, कांग्रेस से जंगबहादुर सिंह, आम आदमी पार्टी से नवीन कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से नसीम खान, आजाद समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय में अजय सिंह।
सफीपुर
भाजपा से बंबालाल दिवाकर, सपा से सुधीर रावत, बसपा से राजेंद्र गौतम, कांग्रेस से शंकर लाल गौतम, आम आदमी पार्टी से जीत ज्ञानी, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजू व निर्दलीय में मुकेश।

मोहान
भाजपा से बृजेश रावत, सपा से आंचल वर्मा, बसपा से सेवक लाल रावत, कांग्रेस से मंजू वर्मा, आम आदमी पार्टी से शत्रोहन लाल रावत, आजाद समाज पार्टी से नीतू कनौजिया, नागरिक एकता पार्टी से संदीप कुमार, अल हिंद पार्टी से सविता व निर्दलीय में अच्छे लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed