फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

राजमिस्त्री के घर से लाखों का माल चोरी

Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र इलाके में चोरों ने राजमिस्त्री के घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। राजमिस्त्री के भतीजे ने शुक्रवार को उनके घर का ताला टूटा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के बेलरावा मजरा नरहरपुर निवासी कैलाश परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। एक माह पहले वह घर आए थे। कुछ दिन रुकने के बाद घर में ताला बंद कर वापस चंडीगढ़ चले गए थे। मेन गेट में ताला बंद देख गुरुवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर नगदी व जेवर पार कर ले गए। रात में कैलाश के घर में खटपट की आवाज सुन पड़ोसी रामपाल ने पुलिस व ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चोर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इधर, कैलाश के घर में चोरी होने की सूचना पर उनका भतीजा राधेश्याम मौके पर पहुंचा। वहां अलमारी और बक्से खुले पड़े थे । कमरे में सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। राधेश्याम ने बताया कि अलमारी में चाची रमापति व बहू किरन के अलावा छोटे भाई की शादी के लिए बनवाकर जेवर रखे थे। राधेश्याम के मुताबिक चोर चार लाख रुपये कीमत के जेवर व सात हजार रुपये चुराकर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि राधेश्याम ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed