फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

दुष्कर्म पीड़िता ने पोंछे आंसू, न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा

Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पुलिस की लापरवाही से माखी गांव एक बार फिर से चर्चा में आ गया। कुलदीप सेंगर के गांव की बेटी की निर्मम हत्या से दुष्कर्म पीड़िता का दर्द फिर से उभर पड़ा। वह अपनी मां के साथ पहले पोस्टमार्टम हाउस फिर श्मशान घाट पहुंची। मृतका की मां को सीने से लगाया और उसके आंसू पोंछते हुए आरोपी को सजा दिलवाने में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का भरोसा दिया। उसने पुलिस व प्रशासनिक व अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा कर खुद के साथ हुई घटना में की गई लापरवाही की उन्हें याद दिलाई।
विज्ञापन

हत्या के बाद कब्बाखेड़ा स्थित दिव्यानंद आश्रम के पीछे गड्ढे में दफनाई गई पूजा के पिता मुकेश मूलरूप से माखी गांव के मोहल्ला हमीरदेव के रहने वाले हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। करीब नौ साल पहले वह परिवार के साथ कांशीराम कॉलोनी में आकर रहने लगे थे। पूजा मुकेश की सबसे बड़ी बेटी थी। उसके बाद बेटा रोहित व बेटी ज्योति है। पूजा की हत्या से परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस व श्मशान घाट पहुंची पूर्व विधायक प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता ने पूजा के परिजनों के आंसू पोंछे। कहा कि उसके साथ भाजपा सरकार में विधायक रहे कुलदीप सेंगर ने दुष्कर्म किया था। अब सपा सरकार मेें राज्यमंत्री रहे दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह ने पूजा की निर्मम हत्या कर परिवार को घुट-घुटकर जीने पर मजबूर कर दिया। उस समय भी पुलिस ने रसूख के आगे घुटने टेक दिए थे। इस मामले में भी पुलिस आरोपियों के इशारे पर नाचती रही। पूजा की मां रीता पुलिस से बार-बार कहती रही कि रजोल को पकड़ो, बेटी मिल जाएगी। इसके बावजूद पुलिस ने रजोल पर सख्ती नहीं की। बल्कि रीता को गुमराह करती रही। मां की शिकायत के बाद पुलिस रजोल को फौरन गिरफ्तार कर लेती तो पूजा की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed