{"_id":"6192aabfb5d73e3b690ac54c","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6641974131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन फर्जीवाड़े में एएनएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन फर्जीवाड़े में एएनएम निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मियागंज सीएचसी में महिला के घर वैक्सीन मिलने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सीएमओ निवर्तमान सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा को रिपोर्ट भेजी है। एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मृत संविदा कर्मी की पत्नी से नियम विरुद्ध तरीके से रखने और एनएचएम मद से मासिक मानदेय देने पर पूर्व में तैनात रहे सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह कोविड वैक्सीन की 4000 हजार डोज (400 वॉयल) सीएचसी परिसर में ही रहने वाली मृत संविदा कर्मी की पत्नी के घर में रखी मिली थीं। सीएचसी के तत्कालीन प्रभारी डॉ. आफताब ने फ्रीजर खराब होने से महिला के यहां वैक्सीन रखाने की बात कही थी। वहीं टीका प्रतिरक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहीं एएनएम संगीता ने स्टाक रजिस्टर में भारी अनियमितता बरती। वैक्सीन डोजों को कभी कम तो कभी ज्यादा लिखा गया है। चार सदस्यीय जांच टीम को जांच के दौरान चार में से सिर्फ एक ही फ्रीजर खराब मिला। इस जांच रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने एएनएम संगीता को निलंबित कर दिया है।
वहीं निवर्तमान सीएचसी प्रभारी डॉ. आफताब के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव चिकित्सा को भेजी है। साथ ही जिस रानी महिला के यहां वैक्सीन की डोज रखवाई गई थीं वह अनाधिकृत तरीके से सीएचसी परिसर में बने कर्मचारी आवास में रहती मिली हैं। उसके पति मनिराम संविदा कर्मी था, जिसकी कई साल पहले मौत हो चुकी है। सीएमओ ने आवास खाली कराने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं नियम विरुद्ध तरीके से काम पर रखने और एनएचएम मद से हर महीने 2400 रुपये मानदेय देने की अनियमितता करने वाले मियागंज सीएचसी के पूर्व प्रभारी (वर्तमान में सफीपुर सीएचसी प्रभारी) डॉ. राजेश वर्मा से भी स्पष्टीकरण तलब किया है।