{"_id":"6192aa14b5d73e3b690ac549","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6641967113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद साधन सहकारी समिति में खाद न देख डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद साधन सहकारी समिति में खाद न देख डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। मियागंज ब्लॉक के पीसीएफ के क्रय केंद्रों और खाद की उपलब्धता के लिए साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। बौनामऊ साधन सहाकारी समिति में खाद की उपलब्धता न देख नाराजगी जताई। प्रभारी को मंगलवार तक उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम रवींद्र कुमार रसूलाबाद साधन सहकारी समिति पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी शिवनारायण तिवारी से धान खरीद की जानकारी ली। लेकिन शुरुआत न मिलने पर किसानों के संपर्क करने के निर्देश दिए। पांच किसानों के पंजीकरण की बात बताई। बताया कि 3000 बोरों की उपलब्धता के साथ इलेक्ट्रानिक कांटा होने की जानकारी दी। निरीक्षण में बैनर लगा मिला। खाद की उपलब्धता न देख सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को मंगलवार तक उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। उसके बाद वह बौनामऊ क्रय केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। यहां 150 क्विंटल धान खरीद की जानकारी दी गई। क्रय केंद्र पर किसान अरविंद यादव मिले। डीएम ने निर्देश दिए कि पिछले साल जिन किसानों ने धान का विक्रय किया था उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उन्हें धान विक्रय के लिए प्रेरित करें। यहां भी खाद न मिलने पर उपलब्ध कराने के लिए सहायक आयुक्त एवं निबंधक को निर्देश दिए।
प्रधान शिक्षिका व सहायक शिक्षक पर होगी कार्रवाई
मियांगंज ब्लॉक के गांव असरेंदा में संचालित प्राथमिक स्कूल का भी डीएम ने निरीक्षण किया। यहां छात्रों को मिलने वाले एमडीएम की गुणवत्ता देखी। शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह समय से स्कूल पहुंचे और पढ़ाई कराएं। विद्यालय में मास्क लगाने के निर्देश दिए। असरेंदा प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान शिक्षक रामलाल शर्मा डीएम के पहुंचने के बाद पहुंचे। छात्रों की उपस्थित रजिस्टर में 14 नवंबर की उपस्थित दर्ज थी। स्कूल में सिर्फ 18 छात्र मिले। ब्लैक बोर्ड पर भी कुछ नहीं लिखा था। स्कूल में पढ़ाई का माहौल नहीं मिला। जूता, मोजा, स्कूल बैग व यूनिफार्म के लिए छात्रों के खातों में भेजी जाने वाली धनराशि का भी प्रधान शिक्षिका रमला वर्मा सही उत्तर नहीं दे सकीं। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि प्रधान शिक्षिका रमला वर्मा व सहायक शिक्षक रामलाल शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।