{"_id":"61915671b6d7f90813374be4","slug":"unnao-news-unnao-news-knp663994251","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य स्वास्थ्य मेला: रैपिड किट से जांच में 11 लोगों में मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य स्वास्थ्य मेला: रैपिड किट से जांच में 11 लोगों में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के 42 स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार के मरीजों की रैपिड किट से हुई जांच में 11 में मलेरिया की पुष्टि हुई। वहीं अलग-अलग बीमारी से पीड़ित आठ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मेले में कुल 2371 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें 1048 पुरुष, 1010 महिलाएं व 313 बच्चे शामिल हैं। बुखार के पहुंचे 43 मरीजों की मलेरिया रैपिड किट से जांच हुई। जांच में लगे 125 चिकित्सक व 385 पैरामेडिकल कर्मियों ने नेत्र के 47, बुखार के 111, लीवर के 74, सांस के 151, गैस्ट्रो के 221, डायबिटीज 84, स्किन के 395, संदिग्ध क्षय रोगी 2, एनीमिया के 44, हाइपरटेंशन के 36 व 55 गर्भवती महिलाओं की जांच की। कुपोषित मिले 11 बच्चों का भी उपचार हुआ। स्वास्थ्य मेले में 100 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
5112 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
उन्नाव। मेले में 5112 लोगों ने कोविड टीका लगवाया। इसमें अचलगंज में 245, असोहा 504, औरास में 448 व बांगरमऊ में 723 लोगों को टीका लगा। बिछिया में 232, बीघापुर में 489, फतेहपुर चौरासी में 153 व गंजमुरादाबाद में 450 लोग कोविड का टीका लगवाने पहुंचे। हसनगंज में 197, हिलौली में 124, मियागंज में 217, नवाबगंज में 235, पुरवा में 213, सफीपुर में 260 व शुक्लागंज में 160 को टीका लगा। सिकंदरपुर सरोसी 119, सुमेरपुर में 34, जिला अस्पताल में 276 व जिला महिला अस्पताल में 33 को टीका लगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 4736 को कोविशील्ड व 376 को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
जांच टीम की रिपोर्ट में पूर्व सीएचसी प्रभारी व एएनएम दोषी
चकलवंशी संवाद के अनुसार मियागंज सीएचसी में महिला के घर वैक्सीन मिलने के मामले में जांच टीम ने रविवार को सीएमओ को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में पूर्व सीएचसी प्रभारी व एएनएम दोषी मिली हैं। एएनएम के खिलाफ सोमवार को सीएमओ कार्रवाई करेंगे। डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वैक्सीन की चार हजार डोज महिला के घर मिलने के मामले में चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच की थी। जिसमें कई खामियां मिलीं थीं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीम ने रिपोर्ट दे दी है। जांच में पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब व एएनएम दोषी मिले हैं।