फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

ग्रामीणों के खाद्यान्न वितरण में घटतौली

Sun, 05 Sep 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
unnao news
परियर। सदर तहसील के परियर गांव में ग्रामीणों द्वारा घटतौली की शिकायत पर प्रधान के पति ने मौके पर जाकर खाद्यान्न की तौल कराई तो कम निकला। यह जानकारी होते ही कोटेदार ने खाद्यान्न देना बंद कर दिया। प्रधान के पति ने मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दी।
विज्ञापन

परियर ग्राम पंचायत में रविवार को सुबह से ही राशन लेने वालों की भीड़ कोटेदार की दुकान पर लगी थी। इसी बीच रामबिहारी, जगदीश, राजू, लीला व कुंआरे आदि ने ग्राम प्रधान सुनीता के पति सुरेशचंद्र वर्मा को कोटेदार द्वारा घटतौली किए जाने की जानकारी दी। प्रधान के पति ने ग्राम जुड़ापुरवा निवासी हीरालाल का राशन तौला जिसमें चावल 12 के बजाए 9.500 किग्रा और गेहूं 18 किग्रा की जगह 15.500 किग्रा ही निकला। गांव के गंगाराम व संतराम का खाद्यान्न भी कम निकला। प्रधान के पति ने दोबारा तौल कराने की बात कही तो कोटेदार ने खाद्यान्न वितरण बंद कर दिया। इससे करीब चार सौ लोगों को बिना खाद्यान्न लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया के पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed