फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई धड़कनें

Thu, 24 Jun 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
रविदास नगर में नदी के पानी से होती कटान। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गंगा नदी में उफान ने तटीय क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है। नरौरा से पानी छोड़े जाने से चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर में 95 सेंटीमीटर चढ़ा है। इससे सदर तहसील के शुक्लागंज, परियर के अलावा बांगरमऊ, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी सहित नदी से सटे क्षेत्रों में नदी रेती में बोई गई फसल और नदी से सटे खेतों की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से हर दूसरे-तीसरे दिन छोड़े जा रहे पानी से गंगा नदी उफान पर है। मंगलवार शाम को शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 108.650 मीटर रिकार्ड किया गया था। बुधवार को यह 109.600 मीटर पर पहुंच गया। चौबीस घंटे में 95 सेंटीमीटर पहुंच गया। जिले के सीमा क्षेत्र में गंगा नदी 84 किमी क्षेत्र में हैं। नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोग लगभग हर साल बाढ़ का कहर झेलते हैं। गंगा नदी के जल स्तर में हो रही बढ़ोत्तरी लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्लागंज के मोहल्ला रविदास नगर व आसपास कटान होने से यहां रहने वाले करीब दो हजार लोगों की धड़नें तेज हो गई हैं। तेज बहाव से किनारे की मिट्टी कट रही है और नदी का फैलाव बस्ती की ओर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रेती में बोई गई सब्जी की फसलें जलमग्न
जलस्तर बढ़ने से गंगा रेती में बोई गई सब्जी की फसले जलमग्न हो गई हैं। वहीं, गंगा बैराज से पानी रुका होने से सिकंदरपुर सरोसी, फतेहपुर चौरासी, बांगरमऊ, सफीपुर, गंजमुरादाबाद क्षेत्र में गंगा का पानी फैलने लगा है। रेती और नदी के किनारे स्थित खेतों तक पानी पहुंचने से मक्का व सब्जी आदि की फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के परियर, देविपुरवा, बंदन पुरवा, लाल्तूपुरवा, माना बंगला, बाबू बंगला, महानंदपुरवा, बेनीपुरवा, कोलवा, अतरी, पनपथा, पटियारा सहित अन्य गांवों के लोग बाढ की आशंका को लेकर परेशान हैं।
नदी का जलस्तर बढ़ने से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर ग्राम हिंदूपुर गांव के पास बन रहे तीन साल बाद बनना शुरू हुए लघु सेतु का निर्माण भी रुकने की आशंका बढ़ गई है।

डीएम की सख्ती के बाद शुरू किए कटान रोकने के प्रयास
शुक्लागंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविदास नगर में कटान तेज हो गई है। फटे जियो बैग बदलने की गलत रिपोर्ट पर डीएम ने रविवार कानपुर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की क्लास ली थी। बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम ने कटान रोकने के लिए जीओ बैग लगाने और ड्रेजिंग के लिए मशीनें लेकर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed