फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water from the Kalyani River is still flooding the fields.

Unnao News: कल्याणी नदी का पानी अभी भी खेतों में भरा

Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water from the Kalyani River is still flooding the fields.
गंजमुरादाबाद। गंगा नदी की बाढ़ से दूसरी बार उफनाई कल्याणी नदी का पानी प्रभावित गांवों से सिमट चुका है लेकिन खेतों में पानी अभी भी भरा है। छोट्टापुरवा प्राथमिक विद्यालय के बाहर भी पानी भरा होने से संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन

हरदोई जनपद की ओर से आए गंगा के बाढ़ के पानी से कल्याणी में उफान आ गया था। इससे बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, लोनारी, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया, चिंगरपुरवा, लहरापुर, छोट्टापुरवा, कुशराजपुर, चिंगरपुरवा सहित 22 गांवों में पानी भर गया था। मक्का की फसल पहली बाढ़ के पानी में नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन

दूसरी बाढ़ से धान की करीब सौ बीघा भूमि की फसल जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर है। करीब 80 फीसदी फसल सड़ कर बर्बाद हो चुकी है। खेतों में चारा सड़ जाने से पशुओं के सामने पेट भरने का संकट बरकरार है। छोट्टापुरवा के स्कूल के बाहर पानी भरा हुआ है। तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अब पानी सिमट चुका है। जहां जनजीवन सामान्य हो गया है। खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है। फसलों का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed