फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fraudsters have found a workaround: now, a thumbprint is required after discharge.

Unnao News: जालसाजों ने निकाल ली काट, अब डिस्चार्ज के बाद अंगूठा

Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters have found a workaround: now, a thumbprint is required after discharge.
उन्नाव। आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए 2023 में बायोमीट्रिक को अनिवार्य किया गया। इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने व डिस्चार्ज होने पर मरीज का अंगूठा लगवाया जाता है। अब जालसाजों ने इसकी भी काट निकला ली है। फर्जी मरीज को डिस्चार्ज करने के 24 घंटे बाद सुविधानुसार उसे बुलाकर अंगूठा लगवाया जा रहा है। मामले जिम्मेदार फिलहाल जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की चिकित्सकीय सहायता देने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री योजना शुरु की गई थी। योजना में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आए थे। जिसके बाद शासन ने मरीज के अस्पताल में भर्ती होने का समय जांचने व उसकी पहचान की पुष्टि करने के लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था शुरु की थी।
विज्ञापन

शुरुआत में यह औपचारिकता केवल भर्ती के समय पूरी होती थी। बाद में नियम सख्त करते हुए डिस्चार्ज के समय भी बायोमीट्रिक पुष्टि आवश्यक कर दी गई। नियमों के अनुसार इसकी प्रक्रिया पूरी न होने पर अस्पताल के इलाज खर्च का भुगतान रोका जा सकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार फर्जीवाड़े में संलिप्त अस्पताल संचालक और कर्मचारियों ने इस नियम की भी काट निकाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मरीज को कागजी तौर पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाता है। इसके 24 घंटे बाद या मरीज की सुविधा के अनुसार उसे दोबारा अस्पताल बुलाया जाता है और बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा दिया जाता है। इस तरह ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड में डिस्चार्ज के समय नियमानुसार बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाना प्रतीत होता है। इससे न सिर्फ लाभार्थियों का हक मारा जा रहा है बल्कि शासन पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

----
मामले की जानकारी करने के लिए नोडल अधिकारी डॉ. जयराम सिंह से कहा गया है। हालांकि अबतक किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।-डॉ. एके शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed