फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

लोडर पलटने से बिखरे आम, टकराए सात वाहन, दो की मौत

Thu, 24 Jun 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
लखनऊ कानपुर हाईवे पर पलटा पड़ा लोडर व सड़क पर बिखरे आम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर पंचर टायर को बदल रहे आम लदे लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के चालक समेत दो की मौके पर मौत हो गई। लोडर पलटने व सड़क पर आम फैलने से 5 घंटे के अंतराल में 6 अन्य वाहन फिसलकर एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में वाहन सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोडर चालक समेत दो को कुचलने वाला ट्रक घटना के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हसनगंज की फरहदपुर मंडी से मंगलवार रात लगभग 12 बजे आम लादकर लोडर कानपुर चकरपुर मंडी के निकला। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास लोडर का दाईं ओर का टायर पंचर हो गया। लोडर चालक कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जरैला गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र रमेशबाबू नीचे उतरा और टायर बदलने लगा। आम व्यापारी अजगैन के सिंघनापुर गांव निवासी सुशील कुमार (20) पुत्र सरजू प्रसाद भी नीचे उतरा और चालक के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने आम लदे लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडर सड़क पर पलट गया। हादसे में लोडर चालक आलोक व आम व्यापारी सुशील की मौके पर मौत हो गई। जबकि व्यापारी के सहयोगी निखिल कुमार व रंजीत घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त लोडर को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसी बीच घटनास्थल पर एक वैगनआर कार खराब हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे। पीछे से आए अल्टो कार सवार तीन लोगों ने वैगनआर के आगे अपनी कार खड़ी की और नीचे उतरकर वैगनआर कार सवार लोगों की मदद करने लगे। इसी बीच पीछे से आए पिकअप लोडर ने वैगनआर में टक्कर मारी और आगे खड़ी अल्टो कार को भी चपेट में ले लिया। वैगनआर कार के नीचे तीन युवक दब गए। पास खड़े अल्टो कार सवार भी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पड़े आम फटने से एक और पिकअप लोडर, ट्रक व गैस कैप्सूल भिड़ गए। तीन बाइक सवार भी फिसलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायल कार सवार बाराबंकी निवासी रामू गौड़, राज गौड़, प्रदीप कुमार, विजय, दीपू समेत अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हाईवे का रोका आवागमन, दमकल ने साफ की सड़क
हादसे के बाद सड़क पर फटे पड़े आम से फिसलन में एक के बाद एक वाहनों को टकराता देख पुलिस ने हुसैनगर के पास लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर आवागमन रोक दिया फिर दमकल को सूचना दी। दो दमकल मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे पानी की बौछार कर सड़क को साफ किया। सड़क की सफाई होने के बाद सुबह लगभग 6 बजे आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान 7 किमी दूर चमरौली तक लखनऊ से कानपुर की लेन पर जाम लगा रहा।

आम व्यापारी की मौत से कोहराम
हादसे में आम व्यापारी सुशील की मौत से कोहराम मच गया। मां लज्जावती व बहन पूजा व संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि सुशील इकलौता बेटा था। मंगलवार को पहली बार आम बेचने के लिए बेटा कानपुर जा रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed