{"_id":"60cf92828ebc3e670d70501e","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6354350138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर आस्था की लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर आस्था की लगाई डुबकी
विज्ञापन
उन्नाव। रविवार को गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने अलग-अलग गंगाघाटों पर पहुंच कर स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर व दान-दक्षिणा दी।
परियर तट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे। उन्होंने गंगाजल को स्पर्श कर माथे से लगाते हुए हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद तट पर बैठे पंडों ने यजमानों से संकल्प कराते हुए गंगा माता की आरती व पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा भी समर्पित की। साथ ही आसपास बने शिव मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक भी किया। गंगा स्नान कर वापस अपने घरों को लौटते हुए बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर व जानकी कुंड आश्रम में स्थापित मंदिरों में भी पूजन किया।
हालांकि करोना महामारी की वजह से हमेशा की तरह इस बार भी अपेक्षाकृत कम लोग ही स्नान करने पहुंचे। इसी तरह बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, सिकंदरपुर कर्ण व सुमरेपुर ब्लॉक क्षेत्र के बक्सर घाट पर भी लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।