{"_id":"60b3e7f68ebc3e34f55e760b","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6313159107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लोडर की टक्कर लगने से सड़क पार कर रही पांच साल की मासूम मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। बच्ची के परिजन सड़क किनारे प्लास्टिक टब और खिलौना बेचने का काम करते हैं।
सदर कोतवाली के दही चौकी इंडाग्रो स्लाटर हाउस के पास झोपड़ी में रहने वाला अनवर हाईवे पर सड़क किनारे प्लास्टिक के टब व खिलौने की दुकान लगाता है। शनिवार देर शाम वह अपनी पांच साल की बेटी सायमा के साथ दुकान पर था। अचानक बेटी सायमा उठी और सड़क पार कर घर जाने लगी। इसी बीच कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने बच्ची को टक्कर मार दी और भाग निकला।
हादसे के बाद बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।