फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

महिला व युवक का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
अचलगंज/पुरवा। अचलगंज व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में महिला व मानसिक बीमार युवक का घर में फंदे से लटका मिला। महिला के परिजनों ने पति ससुर समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

घटना-1
अचलगंज थाना क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव निवासी संजय की पत्नी गुड़िया उर्फ आराधना (28) का शव रविवार सुबह घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। पति संजय पुलिस के साथ ही मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस के साथ मृतका के पिता सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी देशराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव देख हत्या का आरोप लगाया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी की शादी मई 2014 में संजय के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में 60 हजार रुपये व चेन लाने का गुड़िया पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता देशराज की तहरीर पर पुलिस ने पति संजय, ससुर परशुराम, जेठ राजकिशोर, व देवर प्रदीप वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति संजय व ससुर परशुराम को गिरफ्तार कर लिया। गुड़िया की मौत और पति के जेल जाने से पांच साल की बेटी व दो साल के बेटे की परवरिश को लेकर मायके पक्ष परेशान है। हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल में डॉ. विनीत व डॉ. विनोद ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना -2
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी संदीप (23) पुत्र रामखेलावन का शव शनिवार देर रात घर के बरामदे में रस्सी से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता रामखेलावन ने बताया कि संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह काफी समय से मानसिक बीमार चल रहा था। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोप जैसी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed