फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

झोपड़ी में सो रही बच्ची को खींच ले जाने कोशिश

Mon, 19 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ(उन्नाव)। माता-पिता के साथ झोपड़ी में सो रही 12 वर्षीय बच्ची को एक युवक ने खींच ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर माता-पिता व पड़ोसियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची शनिवार रात माता-पिता के साथ झोपड़ी में सो रही थी। रात लगभग एक बजे गांव का ही एक युवक मान सिंह (23) झोपड़ी में पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसे गोद में उठा लिया। बच्ची की नींद खुलने और उसके शोर मचाने पर माता-पिता ने आरोपी को ललकारा। जिस पर वह बच्ची को झोपड़ी के बाहर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली चली गई। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती शनिवार को घर में अकेली थी। गांव का एक युवक घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती का चाचा वहां पहुंच गया। जिसे देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed