फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

नकली शराब में पकड़े गए 7 आरोपियों पर एनएसए की तैयारी

Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अंग्रेजी शराब दुकानदारों की आंख में धूल झोंककर घर में नकली मिश्रित शराब तैयार कर ऊंचे दामों में बिक्री करने में गिरफ्तार किए गए सात सेल्समैनों पर गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। एएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नकली शराब से कई जिलों में हुई मौत की घटनाओं पर आगाह किए जाने के बाद भी सेल्समैन अवैध कार्य को अंजाम दे रहे थे। गैंगेस्टर के साथ-साथ आरोपियों पर एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। सातों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बा के सरांय सूबेदार निवासी विशाल कुमार जायसवाल कस्बा में मियांगज मार्ग पर एक अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समैन था। कम समय में अधिक रुपये कमाने के लिए उसने घर पर ही नकली शराब का कारोबार शुरू कर दिया। शराब की हूबहू बोतल, रैपर, ढक्कन लाकर व घर पर ही मिश्रित शराब तैयार करने लगा। उसने खुद के साथ-साथ जिले में अन्य शराब दुकानों के सेल्समैनों को गिरोह में शामिल किया और असली बताकर उसी रेट पर नकली अंग्रेजी शराब बिक्री करने लगा। पिछले कई सालों से उसका यह खेल चल रहा था।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब पर अंकुश के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही स्थानीय पुलिस व आबकारी टीम की अवैध व्यवसाय पर नजर नहीं गई। स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने मुखबिर के जरिए अवैध व्यवसाय का पता लगाकर शुक्रवार को सेल्समैन विशाल के घर पर छापा मारकर नकली शराब व उपकरण बरामद किए। उससे पूछताछ के आधार पर 6 अन्य सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने दो अंग्रेजी व एक बीयर की दुकान को भी सीज किया था। सेल्समैनों ने पुलिस को बताया कि वह विशाल के घर से नकली माल उठाकर अपनी-अपनी दुकानों में खपाते थे। शनिवार को सभी आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से शराब बिक्री का 2.3 लाख रुपया बरामद किया गया है। सभी पर गैंगेस्टर व एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के संपर्क में कई और लोगाें के शामिल होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार हुए
नकली शराब के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल कुमार जायसवाल, शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी सुनील जयसवाल अजगैन नवाबगंज के शीतलगंज निवासी राजकुमार लोधी, सफीपुर के सकहन राजपूतान निवासी सक्षम सिंह, शहर के पूरन नगर निवासी शिवपूजन, प्रतापगढ़ के मानधाता निवासी विष्णु मिश्र, हसनगंज के शाहपुर तोंदा गांव निवासी शुभम जायसवाल शामिल हैं।

नकली माल बरामद
6 बोतल ब्लैंडर प्राइड, 4 हॉफ मैजिक मूमेट, 2 हाफ मैकडावल, 16 हाफ इंपीरियल ब्लू, 18 हाफ रॉयल स्टैग, 25 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू, 16 क्वार्टर मैकडावल, 36 क्वार्टर रॉयल स्टैग, 154 टैट्रा पैक, 31 टैट्रापैक ग्रीन लेवल, 11 टैट्रापैक वंटी, 14 हाफ, एक प्लास्टिक की 20 लीटर की पिपिया में लगभगर 10 लीटर अवैध तरल पदार्थ खाली शीशियां, समेत अन्य माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed