फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बिहारकांड: धरने पर बैठे आरोपियों के परिजन, नार्को टेस्ट की मांग

Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नार्को टेस्ट की मांग को लेकर निराला प्रेक्षागृह में धरने पर बैठे बिहारकांड में आरोपियों के परिज? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के छह साल के भतीजे के लापता होने में जिन लोगों को अपहरण की धारा में जेल भेजा गया, उनके परिजनों ने नार्को टेस्ट की मांग कर रविवार को धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षाें का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे सच सामने आ सके।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का छह साल का भतीजा दो अक्तूबर को रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। बच्चे की बुआ ने गांव की तीन महिलाओं समेत 5 लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे का पता न लगने पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था। आरोपियों के परिजनों ने दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को ज्ञापन देकर दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। रविवार सुबह परिजन कलक्ट्रेट गेट के बगल में धरना देने के लिए पहुंच गए। हालांकि, धरने की भनक लगने से पहले से ही वहां भारी पुलिस बल तैनात हो गया था। पुलिस को देख परिजन ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के साथ निराला प्रेक्षागृह पहुंचे और धरना देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम अक्षत वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी व सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। एएसपी से परिजनों ने उनकी वकील की मौजूदगी में एक सप्ताह में नार्कों टेस्ट कराए जाने और उसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्दोष जेल भेजे गए उनके परिजनों को बाहर लाने की मांग की। ऐसा न करने पर उन्होंने विधानभवन के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। एएसपी ने उनका ज्ञापन लेकर शासन को भेजने और जल्द नार्को टेस्ट कराने का भरोसा दिलाया। एएसपी के आश्वासन के बाद परिवार के लोेग धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed